{"_id":"60ede2ce8ebc3e49b85cd201","slug":"from-sugar-strip-to-bp-machine-became-expensive-jhansi-news-jhs1994651139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर स्ट्रिप से लेकर बीपी मशीन तक हो गई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर स्ट्रिप से लेकर बीपी मशीन तक हो गई महंगी
विज्ञापन
झांसी। इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम मशीनों और वस्तुओं के दामों में इजाफा हो गया है। सबसे ज्यादा समस्या शुगर स्ट्रिप और बीपी मशीन के दामों में इजाफा होने की वजह से हुई है। इसके अलावा डिजिटल थर्मामीटर, स्टिक, नेबुलाइजर, वॉकर, ग्लब्स के पैकेट के दामों में 20 से 200 फीसदी तक का इजाफा हो गया है।
जांच मशीनों, उनसे जुड़ी वस्तुओं और सर्जिकल का ज्यादातर सामान भारत चीन से आयात करता है। कोरोना वायरस के चलते भारत ने चीन के लिए विमान सेवा बंद कर रखी है। इस वजह से न तो वहां से दवाओं का कच्चा माल आ पा रहा है और ही जांच की मशीन व अन्य स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं। इस कारण लगातार कच्चे माल के दाम बढ़ रहे हैं। थोक दवा विक्रेताओं ने बताया कि भारत में कम उपलब्धता और चीन से नेपाल होकर माल भारत आने की वजह से बीपी मशीन, शुगर स्ट्रिप की कीमतों में भी 20 फीसदी से भी ज्यादा का इजाफा हो गया है। चूंकि, जिले में 50 हजार से ज्यादा शुगर के मरीज हैं। ऐसे में मशीनों की बढ़ी कीमतों का असर इन पर सीधा पड़ेगा। इसके अलावा वॉकर, स्टिक (छड़ी), पल्स ऑक्सीमीटर समेत तमाम मशीनों के भी दाम बढ़ गए हैं।
ये हुआ इजाफा
वस्तु पहले अब
शुगर स्ट्रिप 350 410
अडल्ट डाइपर पैकेट 270 310
डिजिटल थर्मामीटर 125 175
ग्लब्स का पैकेट 350 700
स्टिक 500 1000
पल्स ऑक्सीमीटर 900 1300
वॉकर 1100 1550
नेबुलाइजर 1200 1650
बीपी मशीन 1700 2100
शुगर स्ट्रिप, बीपी मशीनों की कीमतों में 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। इसके अलावा डिजिटल थर्मामीटर, स्टिक, नेबुलाइजर, वॉकर, ग्लब्स के पैकेट के दामों में 20 से 200 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। चूंकि, भारत ने चीन के लिए विमान सेवा बंद कर रखी है। इस कारण नेपाल होता हुआ ये सामान आ पा रहा है। जिस कारण दामों में बढ़ोतरी हुइ। - नितिन मोदी, सचिव, जिला केमिस्ट एसोसिएशन।