फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Frequent power cuts are disrupting sleep, fatigue, body pain patients are increasing

Jhansi News: बार-बार बिजली कटौती से टूट रही नींद, थकावट, शरीर दर्द के रोगी बढ़े

Sat, 14 Jun 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Frequent power cuts are disrupting sleep, fatigue, body pain patients are increasing

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से रात में लोगों की नींद टूट जा रही है। ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में सोडियम की भी कमी हो रही है। लोगों की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ रहा है। फिजीशियन ओपीडी में थकावट, शरीर में दर्द की समस्या वाले मरीजों की संख्या 10 फीसदी बढ़ गई है।

इन दिनों अधिकतम तापमान जहां 44 से 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं, रात में काफी गर्म हो रही है। दूसरी तरफ, विद्युत कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। खासकर रात में लगातार हो रही विद्युत कटौती से लोग सो नहीं पा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रामबाबू ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को रोजाना रात में सात घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इन दिनों ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी मरीज शरीर में दर्द, सुस्ती, जल्दी थकावट, चिड़चिड़ापन और कार्यक्षमता में गिरावट की समस्या लेकर आ रहे हैं। जबकि, पहले इस तरह की समस्या वाले इक्का-दुक्का रोगी ही आते थे।
विज्ञापन




कुछ मरीज ये भी बताते हैं कि रात में सो न पाने से उन्हें बेचैनी और घबराहट भी शुरू हो जाती है। अधिकांश पहले से ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित होते हैं। ऐसे मरीजों की बीपी की दवा की डोज भी बढ़ानी पड़ती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि गर्मी के दिनों में पसीना ज्यादा आने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है। इससे उन्हें कमजोरी और बदन दर्द की समस्या होने लगती है। इस तरह की समस्या वाले मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान

.............................

- रोजाना चार से पांच लीटर पानी पिएं।

- शरीर में नमक की कमी न होने दें।

- ओआरएस पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed