फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fraud on railway land, fake lease was given by signing a contract of Rs 100

Jhansi News: रेलवे की जमीन पर फर्जीवाड़ा, 100 रुपये का इकरारनामा करके थमाई फर्जी लीज

Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud on railway land, fake lease was given by signing a contract of Rs 100
झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन के ठीक सामने कांप्लेक्स (एमएफसी) की आड़ में ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन रेल प्रशासन फिर भी खामोश है। दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये ठगे जा चुके हैं। पिछले दिनों जब जालसाज राजा साहब भदौरिया जीआरपी की गिरफ्त में आया तब भी इस प्रकार के कई मामले प्रकाश में आए थे। जेल जाने से पहले उसने महज सौ रुपये का इकरारनामा करके रेलवे की बेशकीमती जमीन पर बनी दुकानों की लीज दूसरों को थमा दी जबकि उसके पास लीज ही नहीं है। शुक्रवार को इस गड़बड़ झाले की शिकायतें डीआरएम तक पहुुंचीं।
विज्ञापन

रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने झांसी रेलवे स्टेशन के ठीक सामने अरबों की लागत से जमीन पर एमएफसी विकसित करने के लिए भगवती रेल इंफ्रा को लीज दी थी। इसका व्यावसायिक इस्तेमाल बगैर पूर्णता प्रमाण पत्र के नहीं हो सकता। कई कारोबारियों के करोड़ों रुपये इस वजह से फंस गए। इसी बीच भिंड निवासी राजा साहब भदौरिया ने महज सौ रुपये के स्टांप पर फर्जी इकारनामा करके लाखों रुपए वसूल लिए। जीआरपी एवं आरपीएफ में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। निर्मला पाठक, राजकुमार राय समेत अन्य कारोबारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर फर्जीवाड़े की शिकायत की। रेल मंत्री से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

यह मामला संज्ञान में है लेकिन, कार्रवाई से पहले औपचारिक मंजूरी (मेमो) की आवश्यकता होती है। उसके मिलने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है।
विवेकानंद नारायण
कमांडटेंट, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed