फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cheating people by luring them

‘हेलो.... आपके नाम की लॉटरी निकली है, तीन लाख रुपये और बाइक मिलेगी’, ठग फोन करके लोगों को फंसा रहे

Tue, 10 Mar 2020 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cheating people by luring them
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
महानगर में साइबर अपराधी लॉटरी निकलने का लालच देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। किसी को लॉटरी में तीन लाख रुपये निकलने तो किसी को बाइक मिलने का लालच देकर ठगा जा रहा है। छह माह में पचास से अधिक लोगों से लाखों की ठगी की जा चुकी है।
विज्ञापन


हेलो मैं कंपनी का अधिकारी बोल रहा हूं, आप को खुशखबरी देनी है। आप का मोबाइल नंबर लकी साबित हुआ है। आप एक पल्सर बाइक व पचास हजार रूपये जीत गए हैं। ऐसी ही कॉल थाना सीपरी क्षेत्र के रहने वाले मनीराम के पास आई,तो वह खुशी से झूम उठे। फोन करने वाला व्यक्ति अपने आप को एक कंपनी का बड़ा अधिकारी बता रहा था। उसने कहा कि आयकर के रूप में दस हजार रुपये जमा करने होंगे। लालच में आकर दस हजार रुपये जमा कर दिए, बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही कोतवाली के उन्नाव गेट निवासी बसीम के साथ हुआ, उसके पास भी कॉल आई। इसमें उसको भी इनाम जीतने का लालच देकर अकाउंट में 12 हजार रुपये जमा करा लिए। उनको बताया गया कि शाम तक कंपनी का अधिकारी आपके घर पहुंचेगा, वह इंतजार ही करते रहे। इसके बाद पता चला कि वह भी ठगी का शिकार हो गए हैं। पुलिस से भी शिकायत की गई। बैंक से खाता नंबर के बारे में पता किया तो पता चला कि उक्त खाता बाहर जिले का है। तब उसे समझ आ गया कि हेलो करना उसे महंगा पड़ गया वह ठगी का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हासिल कर रहे एटीएम का डाटा
- अगर आप अपना कार्ड स्क्रेच करने के लिए किसी और को दे देते हैं (पेट्रोल पंप, मॉल,) तो वह इसकी क्लोनिंग कर सकता है।
- एटीएम बूथ में लगे जासूसी कैमरे की मदद से भी कार्ड का डाटा चुराया जा सकता है। यह काम आईपॉड से भी हो सकता है।
- कभी-कभी क्लोनिंग करने वाले एटीएम बूथ में कार्ड इंसर्ट करने की जगह एक कार्ड रीडर लगा देते हैं। इससे भी क्लोनिंग होती है।

यह बरतें सावधानी
- पेट्रोल पंप, होटल, मॉल आदि में कार्ड स्क्रेच खुद ही करें। किसी को न दें।
- एटीएम बूथ मशीन में कार्ड इनसर्ट करने से पहले प्वाइंट को थोड़ा पकड़ कर देख लें, कहीं रीडर तो नहीं फिट है।
- अपना पिन नम्बर बदलते रहें। ट्रांजेक्शन होने के बाद की बोर्ड पर क्लीयर बटन को जरूर दबाएं।

केस नंबर 1
थाना कोतवाली के उन्नाव गेट निवासी राकेश सिंह को फोन आया कि लकी ड्रा में मोबाइल नंबर शामिल किया गया है। बाइक व तीन लाख रुपये के लालच में आकर पंद्रह हजार रुपये जमा कर दिए।

केस नंबर 2
थाना नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी राजीव वर्मा भी लकी ड्रा के नाम पर ठगी का शिकार हो गए। उनको भी बाइक व तीन लाख रुपये का लालच देकर 9 हजार रुपये जमा करा लिए।

ऐसे मामलों मेें साइबर सेल व संबंधित थाना की पुलिस जांच कर रही है। जागरूक होने की आवश्यकता है। किसी भी अंजान नंबर पर खाते से लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी साझा न करें।
राहुल मिठास, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed