{"_id":"61fd7d50b72e682d4952ed17","slug":"fourth-rail-track-will-be-built-from-dholpur-to-bina-jhansi-news-jhs214364021","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलपुर से बीना तक चौथा रेल ट्रैक बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलपुर से बीना तक चौथा रेल ट्रैक बनेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए झांसी रेल मंडल के धौलपुर से बीना तक चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 4,869 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। योजना का खाका तैयार करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है।
मथुरा से भोपाल तक अभी दो रेल लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन होता। यहां तीसरी लाइन बिछाने का काम तेजी से जारी है। झांसी से बबीना तक तीसरी लाइन का काम पूरा किया जा चुका है। इस पर इंजन दौड़ाकर ट्रायल भी लिया जा चुका है। इसके अलावा अन्य कई रेल खंडों में भी काम पूरा हो चुका है। साल 2023 तक तीसरी रेल लाइन का काम शत प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसी बीच रेल प्रशासन की ओर से चौथी रेल लाइन को भी मंजूरी दे दी गई है। चौथा रेल ट्रैक मथुरा से भोपाल तक बनाया जाना है। इसमें से झांसी रेल मंडल का धौलपुर से बीना तक का 321.80 किलोमीटर का हिस्सा भी शामिल है। इसके निर्माण पर 4,869 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए रेलवे की ओर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। योजना का खाका तैयार करने के लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि भी आवंटित की जा चुकी है।
विदित हो कि तीसरी और चौथी रेल लाइन के तैयार हो जाने से ट्रेनों की लेटलतीफी से निजात मिलेगी। यात्री ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियों की चाल भी सुधरेगी। किसी गाड़ी को निकालने के लिए आगे वाली गाड़ी को लूप लाइन में नहीं डालना होगा। सभी गाड़ियां अपनी रफ्तार से गंतव्य की ओर बढ़ेंगी।