फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four years in jail for molesting a minor

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ में चार साल की जेल

Sat, 12 Feb 2022 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four years in jail for molesting a minor
झांसी। अपर सत्र न्यायाधीश /विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अंजना की अदालत ने नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि लहचूरा थाने में एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसने ग्राम तिलैथा निवासी युवक मानवेंद्र पर 16 जुलाई 2017 को उसकी नाबालिग भांजी के छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस मुकदमे में अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अदा न करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा अन्य धारा में भी सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed