{"_id":"6586f688d4853aa9ac0fcdd5","slug":"four-vehicles-collided-with-each-other-in-fog-in-jhansi-one-dead-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कोहरे में आपस में भिड़ीं चार गाड़ियां, मौके पर मची चीख-पुकार, एक की मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कोहरे में आपस में भिड़ीं चार गाड़ियां, मौके पर मची चीख-पुकार, एक की मौत और चार घायल
Sat, 23 Dec 2023 08:33 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 23 Dec 2023 08:33 PM IST
सार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी में शनिवार की सुबह बेतवा नदी के नोटघाट पुल पर एक खराब ट्रक खड़ा था। घना कोहरा होने की वजह से ट्रक दूर से नजर नहीं आ रहा था। इसी दरम्यान एक ऑटो सवारियां लेकर बरुआसागर से झांसी आ रहा था। पुल पर पहुंचने पर ऑटो चालक को अचानक ट्रक नजर आया। इस पर चालक ने एकदम से ब्रेक लगाए। इससे पीछे आ रहे एक दूसरे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद ऑटो पुल पर आ रही एक बाइक से टकराकर पलट गया। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार सवार हमीरपुर जिले के राठ निवासी गजेंद्र कुमार सोनी (62), उनका बेटा मयंक सोनी (35), मयंक का दोस्त श्रीराम उर्फ सुनील (35), आपे में सवार दो छात्राएं घायल हो गई। उनको तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां पर गजेंद्र कुमार सोनी को मृत घोषित कर दिया गया। उनके बेटे मयंक की हालत भी नाजुक बनी है। उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन