फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four thousand people rejistratiojhansi

चार हजार लोगों ने कराया पंजीकरण, 31 तक और मौका

Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Four thousand people rejistratiojhansi
झांसी। बिजली के बड़े बकाएदारों के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण का सोमवार को अंतिम दिन था। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए हैं। एक ही दिन में करीब डेढ़ हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। इस तरह पंजीकरण के लिए करीब चार हजार लोग आगे आ चुके हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पंजीकरण कराने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों का बिल जमा कराने के लिए शासन ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू की थी। 15 मार्च को पंजीकरण कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 32 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली के बड़े बकाएदार हैं। इनमें से पांच हजार रुपये से अधिक के 2600 बकाएदारों ने 14 मार्च तक पंजीकरण कराया था। सोमवार को करीब डेढ़ हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। मुख्य अभियंता वितरण मनोज पाठक ने बरुआसागर समेत कई स्थानों का भ्रमण किया और इसका असर हुआ कि उपभोक्ता एकमुश्त समाधान के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

महानगर में विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय में भी बकाएदार उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत अपना बकाया जमा करने के लिए सोमवार को कार्यालय पहुंचे। करीब सौ लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया। जो उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेना चाह रहे थे, उन्हें कुल बकाया का तीस प्रतिशत एकमुश्त जमा करना था। बैंकों में हड़ताल होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार से बैंकें बंद चल रही हैं। इस कारण उपभोक्ता एकमुश्त पैसों का इंतजाम नहीं कर सके। कुछ लोगों ने पैसा मांगकर योजना में पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर ने किया परेशान
ग्रामीण क्षेत्र के बिजली के उपभोक्ता योजना का लाभ लेना चाह रहे थे। लेकिन कई जगह सर्वर नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को इंटरनेट की कनेक्टीविटी नहीं मिली। इस कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। उन्हें काफी देर तक सर्वर का इंतजार करना पड़ा, क्योंकि नेट बहुत धीमी गति से चल रहा था।

सोमवार को डेढ़ हजार से अधिक बिजली के बकाएदारों ने एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराने की तारीख 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। - शैलेंद्र कटियार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed