{"_id":"607437088ebc3e8d320f5184","slug":"four-people-arrested-after-beating-their-father-with-sticks-and-baton-to-save-their-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : बेटे को पिटता देख बचाने आये पिता की कर दी हत्या, चार गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : बेटे को पिटता देख बचाने आये पिता की कर दी हत्या, चार गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिस तैनात
Mon, 12 Apr 2021 10:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मऊरानीपुर/खिलारा।
अमर उजाला ब्यूरो, मऊरानीपुर/खिलारा।
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:19 PM IST
सार
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकरवारा स्थित नई बस्ती मोहल्ले में रविवार रात बेटे को बचाने का प्रयास कर रहे वृद्ध की कुल्हाड़ी और लाठी मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकरवारा स्थित नई बस्ती मोहल्ले में रविवार रात बेटे को बचाने का प्रयास कर रहे वृद्ध की कुल्हाड़ी और लाठी मारकर हत्या कर दी गई। युवक और उसके पुत्र को घायल कर दिया गया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
रविवार की रात ढकरवारा में रहने वाले कालीचरण के घर पर पांच लोग पहुंचे। उन्होंने आवाज देकर कालीचरण को बुलाया। वह घर से बाहर आया तो पुरानी रंजिश को लेकर इन लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से कालीचरण पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पिता हरिदास अहिरवार और बेटा बचाने आए तो उन पर भी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध हरदास की मौत हो गई।
विज्ञापन
कालीचरण और उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। मोहल्ले के लोग भारी संख्या में आए तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। परिजन तीनों को लेकर मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया जबकि कालीचरण और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी एवं चौकी प्रभारी देवरीघाट मौके पर पहुंचे। कालीचरण की तहरीर पर पुलिस ने शोभित, मोहित पुत्रगण लालाराम, प्रेमनारायण, घनश्याम पुत्रगण पन्नालाल, पन्नालाल पुत्र राधे के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर में बताया गया कि 11 अप्रैल की रात 11 बजे एकराय होकर लाठी, कुल्हाड़ी लेकर उस पर व उसके पिता हरिदास व उसके बेटे पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में पिता की मौत हो गई। घटना की विवेचना निरीक्षक रामप्रकाश को दी गई है।