फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four months after marriage, newlywed dies by swallowing poison

Jhansi News: शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की जहर निगलने से माैत

Mon, 16 Oct 2023 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four months after marriage, newlywed dies by swallowing poison
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। बरुआसागर के खड़ेसर गांव में शादी के महज चार माह बाद नवविवाहिता की जहर निगलने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने जहर पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है नवविवाहिता के नाखून उखाड़े गए और जहर पिलाकर मार डाला गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
समथर के छिपलौटा गांव निवासी ग्यासी रायकवार ने 4 जून 23 को अपनी छोटी बेटी दिव्या उर्फ विद्या (20) की शादी बरुआसागर के खड़ेसर गांव निवासी अशोक रायकवार से की थी। पिता ग्यासी के मुताबिक ससुराल के लोग बाइक मांग कर रहे थे। यह न मिलने पर बेटी के साथ अक्सर मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले बेटी ने फोन करके मारपीट की बात बताई थी। ससुराल के लोग उसे मायके भी नहीं भेज रहे थे। रविवार रात पति अशोक विद्या की आलमारी की चाबी मांगने लगा लेकिन, उसने देने से इंकार कर दिया। नाराज होकर अशोक उसे पीटने लगा। कमरे में ग्यासी की नातिन रोहिणी भी मौजूद थी। अशोक ने उसे भी पीटकर बाहर निकाल दिया। रोहिणी रोते हुए पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां जा पहुंची। मारपीट की बात सुन रिश्तेदार भागते हुए वहां पहुंचे। उनके पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद था। उन लोगों ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। नीचे जमीन पर दिव्या अचेत पड़ी थी। उसके हाथ खून से लथपथ था। दो नाखून उखाड़ लिए गए थे। परिजन अचेत हाल में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सोमवार सुबह दिव्या की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही जहर देकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इनसेट

वीडियो में घायल नजर आ रही दिव्या

दिव्या के परिजनों ने पुलिस को कुछ वीडियो भी दिखाए। एक वीडियो में दिव्या घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी कराह रही है। वीडियो में वह अपने साथ मारपीट होने की बात बता रही है। दूसरे वीडियो में दिव्या को मायके भेजे जाने को लेकर विवाद हो रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। इसमें मारपीट करके जहर खिलाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed