फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mahaveer jayanti programme in jhansi

महावीर जयंती पर बालकनी और छत पर खड़े होकर घंटी और थाली बजाएगा जैन समाज

Thu, 02 Apr 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
mahaveer jayanti programme in jhansi
झांसी। छह अप्रैल को जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव घरों में ही मनाया जाएगा। इस दौरान जैन समाज के लोग सुबह आठ बजे घर की बालकनी, छत, आंगन और दरवाजे पर खड़े होकर घंटी और थाली बजाएंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जैन पंचायत समिति के महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि छह अप्रैल को भगवान महावीर की 2619वीं जयंती धर्मप्रभावना के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर मुनि प्रमाण सागर महाराज और करगुवांजी तीर्थ पर विराजमान मुनि आदित्य सागर महाराज की प्रेरणा से घरों में कार्यक्रम होंगे। मुनि आदित्य सागर महाराज ने कहा कि महामारी से बचाने के लिए महावीर के अहिंसा और विश्वशांति के संदेश को अपनाने की जरूरत है। आर्यिका प्रसन्नमति माता जी ने शाकाहार अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन ने कहा कि छह अप्रैल को सुबह घंटी और थाली बजाने के बाद जैन श्रद्धालु जिनवाणी और पारस चैनल पर जन्माभिषेक देखेंगे। साथ ही हर परिवार 24-24 लोगों की सहायता करेगा। लॉकडाउन खुलने के बाद सेवा करने वाली 24हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शाम छह बजे जैन धर्मावलंबी दीपक जलाकर भगवान महावीर की आरती करेंगे। करगुवां जैन तीर्थ के मंत्री सुभाष जैन, अशेाक जैन और शैलेंद्र जैन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों की सहायता के लिए रोज 200 लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज, करगुवां, रिसाला चुंगी पर भोजन वितरित किया गया। इस मौके पर जितेंद्र जैन, रिषभ जैन, सिद्घार्थ जैन, संजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed