{"_id":"65f3782acc6ce8700e0619e4","slug":"four-girls-were-molestedthe-innocent-girl-told-the-police-that-her-uncle-had-taken-her-to-the-forest-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-280780-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चार बच्चियों से छेड़छाड़...पुलिस से बोलीं मासूम, जंगल में ले गए थे अंकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चार बच्चियों से छेड़छाड़...पुलिस से बोलीं मासूम, जंगल में ले गए थे अंकल
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी को पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चार बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक ही महल्ले में आसपास रहने वालीं यह मासूम घर के बाहर खेल रहीं थीं। इसी दौरान दो लोग जो इसी मुहल्ले के बताए जा रहे हैं इन चारों को पास की दुकान से टॉफी, चाकलेट दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। बच्चियों ने पुलिस को बताया कि.. अंकल उन्हें जंगल में ले गए थे। जब यह चारों घर से दूर पहुंची तो रोने लगीं। इन्हें रोता देख आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
प्रेमनगर क्षेत्र के एक मुहल्ले में बुधवार की दोपहर आठ से दस साल आयु की चार बच्चियां घर से बाहर खेल रहीं थीं। इसी दरम्यान क्षेत्र में ही रहने वाले दो लोग वहां पहुंचे और बच्चियों को टॉफी, कुरकुरे व चॉकलेट दिलाने का लालच दिया। इस पर बच्चियां खुशी-खुशी उनके साथ चल दीं। बच्चियों को दोनों मुहल्ले से दूर सुनसान जगह पर ले गए, जहां झाड़ियां उगी हुईं थीं। वहां बच्चियों के कपड़े उतारकर उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे। इस पर बच्चियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चियों की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में मासूमों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी परिजनों को दी। परिजन बच्चियों को साथ लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह यादव उर्फ पपोले व यशपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।