{"_id":"5bf1a2bbbdec2269724a8a43","slug":"four-doctors-injured-in-accident-one-in-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: लोडर की टक्कर से 4 डॉक्टर घायल, एक की हालत गंभीर, दिल्ली किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: लोडर की टक्कर से 4 डॉक्टर घायल, एक की हालत गंभीर, दिल्ली किया गया रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछा रोड पर सड़क हादसे में चार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। रविवार को मेडिकल कॉलेज कैम्पस निवासी डॉ. अखिलेश, डॉ. यशार्थ शर्मा, डॉ. विनोद, डॉ. प्रदीप रविवार शाम कार द्वारा ओरछा तिगैला स्थित एक होटल पर गये थे।
विज्ञापन
वापस लौटते समय रास्ते में एक अस्पताल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे लोडर ने कार में टक्कर मार दी। इससे चारों लोग घायल हो गये। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉ. विनोद की हालत गम्भीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुची। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन