फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four children of same family died in Lalitpur, bodies found in pond

ललितपुर में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, तालाब में मिले शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 20 Oct 2020 10:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Four children of same family died in Lalitpur, bodies found in pond
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर के पूराकलां के ग्राम झावर के मजरा मातेरा में रहने वाले एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। चारों के शव तालाब में पड़े पाए गए। पुलिस का कहना है कि बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई जबकि पिता ने जमीन के विवाद के चलते परिवार के एक सदस्य पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन


तालबेहट तहसील के मातेरा में रहने वाले मुकुंदी के बेटे रवीन्द्र (11 वर्ष) और बृजेन्द्र (7) अपने चचेरे भाई अरविंद (8) और नरेंद्र (7) के साथ मंगलवार की शाम करीब चार बजे पास में स्थित खेत से जानवर भगाने के लिए गए थे। देर शाम तक चारों बच्चे घर नहीं लौटे तो मुकुंदी अपने भाई संतोष के साथ इनकी तलाश के लिए निकले। 
विज्ञापन


उन्होंने गांव के पास मनीराम बंशकार के खेत में मछली पालन के लिए बने तालाब में बच्चों की चप्पलें देखीं। अनहोनी की आशंका होने पर तालाब में बच्चों की तलाश की गई। तालाब में चारों बच्चों के शव मिल गए। यह देख हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों बच्चों को सीएचसी ले जाया गया, जहां जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने सीएचसी तालबेहट पहुंचकर परिजनों से बात की। उन्होंने कहा कि बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed