{"_id":"6330afd912967b494e777b77","slug":"four-cases-one-after-the-other-in-an-attempt-to-free-the-infamous-lekhraj-jhansi-news-jhs2295628118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Crime: कुख्यात लेखराज को छुड़ाने की कोशिश में एक के बाद एक चार मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Crime: कुख्यात लेखराज को छुड़ाने की कोशिश में एक के बाद एक चार मुकदमे
Mon, 26 Sep 2022 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:15 AM IST
सार
लेखराज को 16 सितंबर को झांसी में एक मुकदमे की पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद दोपहर में पुलिस टीम उसे वापस कन्नौज लेकर जा रही थी। आरोप है कि लेखपाल को छुड़ाने की गरज से कुछ लोगों ने पुलिस को गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने की कोशिश में पुलिस ने एक के बाद एक चार मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने पहले कन्नौज तथा बाद में मोंठ थाने में मुकदमा दर्ज किया था, जबकि रविवार को उरई के थाने एट व नवाबाद थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।
लेखराज को 16 सितंबर को झांसी में एक मुकदमे की पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद दोपहर में पुलिस टीम उसे वापस कन्नौज लेकर जा रही थी। आरोप है कि लेखपाल को छुड़ाने की गरज से कुछ लोगों ने पुलिस को गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी। ईंट-पत्थर से भी हमला किया था। इस मामले में पहला मुकदमा कन्नौज के गुरसहायगंज थाने में लेखराज व उसके अज्ञात समर्थकों पर दर्ज किया गया था।
दूसरा मुकदमा शनिवार को मोंठ थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, उनके भाई बृजेंद्र यादव समेत अनिल यादव, मलखान शिवहरे, धीरेन्द्र पाल तथा मुकेश कुमार के खिलाफ दर्ज हुआ था। इसके अलावा उरई के थाने एट में उप निरीक्षक ने लेखराज पर आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लेखराज ने गाड़ी में अपना सिर मारकर जान देने की कोशिश की थी। जबकि, नवाबाद थाने में लेखराज के समर्थकों पर कचहरी परिसर के बाहर उसे छुड़ाने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक के बाद एक दर्ज हो रहे मुकदमे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, एसपी देहात नैपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
आरोप: पुलिस के धक्के से टूटे पंचायत अध्यक्ष के पैर
लेखराज को छुड़ाने की कोशिश में मोंठ के नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, उनके भाई बृजेंद्र यादव व साले अनिल यादव के खिलाफ मोंठ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को आरोपी बृजेंद्र यादव की पत्नी अनीता ने क्षेत्र के एसडीएम व सीओ को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार की अल सुबह बड़ी संख्या में पुलिस ने उनके घर दबिश दी थी। दरवाजे तोड़कर पुलिस घर में दाखिल हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की केबिल काट दी थी तथा हार्ड डिस्क निकाल लीं थीं।
इस दरम्यान पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन अनिरुद्ध यादव के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें सीढ़ियों से धकेल दिया, जिससे उनके दोनों पैर टूट गए। इसके अलावा पुलिस उनके पति बृजेंद्र यादव को भी जबरन थाने उठा लाई। महिला ने बताया कि सुबह उन्हें पता चला कि पुलिस ने उनके परिजन, ड्राइवर व अन्य लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उनके परिवार के लोगों को लेखराज से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान अन्य आरोपियों की पत्नियां भी मौजूद रहीं।
जवाहर के इशारे पर काम कर ही है पुलिस: दीपनारायण
गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने मोंठ के नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव समेत उनके अन्य रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस विधायक जवाहर लाल राजपूत के इशारे पर काम कर रही है। वे घटिया राजनीति कर रहे हैं। पुलिस जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। लेखराज से उनके रिश्तेदारों का कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध को आगामी निकाय चुनाव लड़ने से रोकने का षडयंत्र रचा गया है। पुलिस की कार्यप्रणाली उच्चाधिकारियों के सामने रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर मामले को न्यायालय में भी ले जाया जाएगा।
सतर्क रही पुलिस, डेरा डाले रहे अफसर
सपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे को लेकर रविवार को पुलिस पूरे दिन सतर्क रही। मोंठ में भारी पुलिस तैनात रही, जबकि अधिकारी भुजौंद गेस्ट हाउस में डेरा डाले रहे। इस दरम्यान गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मोंठ थाने से हटा लिया गया। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान सर्किल की पुलिस अस्पताल परिसर में जमा रही तथा मीडिया व अन्य लोगों को आरोपियों से दूर रखने की कोशिश करती रही।