फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four bike riders injured after being hit by uncontrolled bus, one dead

Jhansi News: अनियंत्रित बस की चपेट में आकर चार बाइक सवार घायल, एक की मौत

Tue, 01 Oct 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four bike riders injured after being hit by uncontrolled bus, one dead
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। टायर फटने से अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बस ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। रफ्तार में होने से बस बाइक सवार युवक को करीब दो सौ मीटर तक घसीट ले गई। हादसे में यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि तीनों घायलों को भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर लगते ही उसके परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से ललितपुर के कड़ेसरा गांव निवासी अरविंद कुशवाहा (28) पुत्र खुशीलाल बबीना में निजी काम करता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक से राजगढ़ के लिए निकला था। जैसे ही बबीना से कुछ आगे पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस का टायर फट गया। बस अनियंत्रित हो गई। उसने रोहित की बाइक को चपेट में ले लिया। बस में फंसकर बाइक करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। अरविंद को अत्यधिक चोट आ गई। बस ने दूसरी बाइक को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में अरविंद, रोहित समेत दूसरी बाइक में सवार फूलपुर के ग्वावली गांव निवासी रामचरण और शोभाराम भी घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। शोभाराम कानपुर में सिपाही है। छुट्टी लेकर यहां आया था। उधर, अरविंद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी कुंवर समेत बेटा ऋषि और राज का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक, ललितपुर से बस झांसी जा रही थी। पूछताछ में मालूम चला कि टायर फटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed