{"_id":"67d9d0e6dea42c0d130b8097","slug":"four-accused-arrested-in-dowry-murder-case-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-515000-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दहेज हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दहेज हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिजारीबम्होरी। लहचूरा थानांतर्गत ग्राम बरुआमाफ में रविवार की सुबह विवाहिता व उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र की आग से जलकर मौत हो गई थी। दहेज हत्या के आरोप पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।रविवार की सुबह ग्राम बरुआमाफ में पूजा (20) व उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र राज की आग से जलकर मौत हो गई थी। कोटरा निवासी पिता लखनलाल
ने थाने में दी तहरीर में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बताया था कि तीन वर्ष पहले पुत्री पूजा का विवाह कौशल के साथ किया था। शादी के बाद
से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर व ननद ने पुत्री पूजा व नाती राज को आग से जलाकर मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लहचूरा पुलिस ने आरोपी पति कौशल, ससुर चरनदास, सास पिंकी व ननद हीरादेवी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सभी आरोपियों को न्यायालय लाया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।