फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Found opportunity in disaster, if job is not found then start your business

आपदा में ढूंढ लिया अवसर, नौकरी नहीं मिली तो शुरू किया अपना व्यापार

Sat, 04 Sep 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Found opportunity in disaster, if job is not found then start your business
झांसी। बुंदेलखंड में कोरोना आपदा के दौरान सैकड़ों लोगों की नौकरियां चलीं गईं। दूसरी जगह कोई काम नहीं मिल रहा है। ऐसे संकट के समय में लोग खुद का व्यापार करना ज्यादा भरोसेमंद समझ रहे हैं। यही कारण है कि वाणिज्य कर विभाग में पिछले पांच महीने में ही एक हजार लोगों ने अपना व्यापार शुरू करने के लिए पंजीकरण कराए। पंजीकरण कराने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में झांसी जोन के झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा व चित्रकूट जिले में 58422 फर्में पंजीकृत हैं। जबकि मार्च में पंजीकृत फर्मों की संख्या 57792 थीं। इनमें झांसी जनपद में 11734 फर्में पंजीकृत हैं। पिछले पांच महीने में एक हजार लोगों ने अपना व्यापार शुरू करने के लिए पंजीकरण कराया। दरअसल, कोरोना आपदा में तमाम कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। बड़े व्यापारियों ने भी अपने यहां कर्मचारियों की संख्या कम कर दी है। इससे यकायक बड़ी संख्या में लोगों के हाथों से काम छीन गया है। इस कारण लोग अपना खुद का व्यापार शुरू करने के लिए वाणिज्य कर विभाग में पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच महीने में नई फर्मों के तेजी से पंजीकरण हुए हैं। जबकि कोरोना आपदा में इतनी उम्मीद नहीं थी।
भानु प्रकाश, जोनल आयुक्त।
केस नंबर एक
गुरसराय में रहने वाले अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वह एक बिस्किट कंपनी में काम करते थे। कोरोना काल में काम कम होने पर कंपनी ने उनको बाहर कर दिया। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया। परिजनों की देखभाल मुश्किल हो रही थी। अब खुद का व्यापार शुरू कर रहा हूं। इसके लिए वाणिज्य कर विभाग में पंजीयन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो
रक्सा में रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि वह टूरिस्ट कंपनी में काम करते थे। कोरोना काल में टूरिस्टों का आना बंद हो गया। कंपनी ने काम न होने पर उनको नौकरी से निकाल दिया। अब में तेल बेचने का काम शुरू करने जा रहा हूं। व्यापार में कोई अड़चन न आए। इसलिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed