फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   found 38 seat will not make a prime minister

38 सीट वाले प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे: अनुप्रिया पटेल

Sun, 28 Apr 2019 01:21 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
found 38 seat will not make a prime minister
anupriya patel - फोटो : amarujala
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में नाराहट क्षेत्र के ग्राम गदनपुर में आयोजित जनसभा में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा और बसपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास न नीति है और न किसी प्रकार की योजना है। उनका उद्देश्य केवल प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करना है। देश किसी मजबूत हाथ में न चला जाए, यह गठबंधन की सोच है। प्रधानमंत्री वही बनाएगा जिसके पास 272 सांसद हों। 38 सीटों वाले कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। देश की मजबूती के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताकर देश के लिए सही सरकार चुनें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को आप लोग अपना मत देकर बहुत बड़ा फैसला करने जा रहे हैं। यह चुनाव लोकतंत्र का महा पर्व है। सपा व बसपा गठबंधन ने प्रदेश के मतदाता को चौंका दिया, जो एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे, जिन्होंने पानी पी-पी कर एक-दूसरे को गालियां दीं और जान के दुश्मन रहे। लेकिन, अब साथ आ चुके हैं। सभी जोड़ियां स्वर्ग में नहीं बनतीं, कुछ जोड़ियां मोदी के डर से भी बनती हैं। मोदी के भय का भूत उनके सर चढ़कर बोल रहा है। मोटा सा हाथी साइकिल पर बैठाओ तो साइकिल ही पंक्चर होगी। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद मुलायम सिंह यादव ने संसद भवन के अंदर मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दे दिया है।
विज्ञापन

अंत में श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह  जगदीश सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, भूपेंद्र सिंह बड़े राजा डोंगरा, बब्बू राजा बुंदेला, अरविंद कौशिक, दिनेश बिदुआ, गिरिराज शरण रावत, लोकेंद्र सिंह बुंदेला, भरत लोधी, हरीराम निरंजन, सोनू चौबे, प्रेमचंद्र, रामसेवक गुप्ता, हरिओम निरंजन, दिमानसाव जामनी, डॉ. दिलीप कुमार सोनी, डॉ. विवेक पस्तोर, जाहर पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed