फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former Village Head, along with his son, launched an attack using an axe.

Jhansi News: पूर्व प्रधान ने पुत्र के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से किया हमला

Mon, 25 May 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Former Village Head, along with his son, launched an attack using an axe.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में बड़ौरा गांव निवासी रीतेश ने पूर्व प्रधान मनोज राय उसके पुत्र निखिल समेत चार नामजद के खिलाफ बबीना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने जानलेवा हमला करने के साथ ही घर में रखे नकदी और जेवर भी लूट लिए।

रीतेश उर्फ हरिगोपाल ने पुलिस को बताया कि उसने एक जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की थी। इस वजह से निखिल उससे रंजिश मानता था। 21 मई की सुबह पूर्व प्रधान मनोज राय, निखिल, प्रबल, प्रमोद लोधी समेत चार पांच अज्ञात लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से परिजनों पर जान लेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से पत्नी समेत अन्य घायल हो गए। आरोपी घर से नकदी एवं अन्य सामान भी उठा ले गए। बबीना थाना प्रभारी विनय साहू के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed