फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former Municipal Chairman Dr. Dhannalal Gautam passed away after a long illness

Jhansi News: लंबी बीमारी के बाद नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष डा. धन्नूलाल गौतम का निधन

Wed, 11 Jun 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Former Municipal Chairman Dr. Dhannalal Gautam passed away after a long illness

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी नगरपालिका के अंतिम चेयरमैन रहे डा. धन्नूलाल गौतम का मंगलवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 85 साल के थे। लंबे समय से फेफड़ों में संक्रमण से बीमार चल रहे थे। घर पर छह माह से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। परिजनों का कहना है कि रात करीब 9:30 बजे अचानक अटैक आने के बाद उनकी सांसें थम गईं। उनके निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पुत्र पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।


डा. धन्नूलाल का लंबा राजनीतिक जीवन रहा। 1980 में सबसे पहले उन्होंने बबीना विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा, वह पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। 1995 में नगरपालिका के चेयरमैन चुने गए। 2000 तक सफलता पूर्वक कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद, 2000 में वह दोबारा से चेयरमैन चुन गए। इसी बीच झांसी को नगर निगम का दर्जा दे दिया गया। इस तरफ डा. धन्नूलाल नगरपालिका के आखिरी चेयरमैन रहे। परिजनों ने बताया कि अंतिम यात्रा बुधवार को हंसारी स्थित निज निवास से दोपहर ग्यारह बजे कुम्हार टोली स्थित मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed