फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former MP Chandrapal's difficulties increased due to registration of case in two years old case

Jhansi News: दो साल पुराने मामले में मुकदमा दर्ज होने से बढ़ी पूर्व सांसद चंद्रपाल की मुश्किलें

Sat, 13 May 2023 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Former MP Chandrapal's difficulties increased due to registration of case in two years old case
झांसी। सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव के कई मुकदमों में घिरने के बाद अब सपा के दिग्गज नेता चंद्रपाल यादव के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में मुकदमा दर्ज होने से उनकी मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। इस मुकदमे को सियासी जगत में राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा है, वहीं वरिष्ठ पुलिस अफसर इस बारे में कुछ भी खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं। पूर्व सांसद चंद्रपाल यादव के खिलाफ आखिरी मुकदमा 9 जुलाई 2021 को चिरगांव ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान हुए हंगामे और मारपीट के बाद दर्ज किया गया था। इस मामले में डा. चंद्रपाल समेत पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव नामजद हुए थे। इसके बाद से पूर्व विधायक दीपनारायण के दुर्दिन शुरू हो गए। उनके ऊपर एक के बाद मुकदमे लद गए। गैंगस्टर तक की कार्रवाई हो गई। अब सपा के कद्दावर नेता डा. चंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होते ही झांसी के सियासी जगत में हलचल मच गई। सपा नेताओं का कहना है जिस मामले में पूर्व सांसद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई वह करीब दो साल पुराना है। हालांकि, पूर्व सांसद के खिलाफ विभिन्न थानों में बारह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उधर, पूर्व सांसद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस बारे में वर्जन देने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed