फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former MLA accused of land grabbing and extortion, report filed

Jhansi News: पूर्व विधायक पर जमीन कब्जाने रंगदारी मांगने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 21 Nov 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Former MLA accused of land grabbing and extortion, report filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मोंठ कोतवाली में भूमि कब्जाने व मारपीट कर रुपये छीनने के अलावा रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि दीपनारायण व उनके साथी अनिल यादव उर्फ मामा सहित तीन-चार अज्ञात लोगों ने असलहा दिखाकर न केवल मारपीट की बल्कि जेब से 32 हजार रुपये छीनकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
भूमि की रजिस्ट्री न करने पर उसे गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। मोंठ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुजौंद निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पुस्तैनी जमीन दीपनारायण यादव निवासी बुढ़ावली के मून इंटरनेशनल स्कूल मोंठ के बगल में स्थित है। उक्त भूमि उसके व उसके भाई के अलावा मां के नाम पर है। दीपनारायण यादव ने उसके भाई व मां से जबरन भूमि अपने नाम लिखवा ली।
विज्ञापन

उसके हिस्से की जमीन डरा-धमकाकर लेना चाहता थे। उसने जमीन देने से इन्कार किया तो दीपनारायण ने मून स्कूल में बुलवाकर अपने साथियों से पिटवाया था। इस संबंध में उसने मोंठ थाने में दीपनारायण व उनके साथियों के विरुद्ध मुकदमा लिखवाया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम सिंह का आरोप है कि तभी से दीपनारायण लगातार उसे परेशान कर धमका रहा है। आरोप है कि दो नवंबर को दोपहर तीन बजे झांसी कानपुर हाईवे पर समथर बम्हरौली मोड़ से पैदल मोंठ बाजार जा रहा था। तभी मोंठ बाजार की तरफ से दो गाड़ियां आकर रुकीं। दीपनारायण यादव, अनिल यादव और तीन-चार व्यक्ति गाड़ी से उतरे व उस पर असलहा तान दिया। दीपनारायण ने कॉलर पकड़कर तीन-चार तमाचे मारे और मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए उसकी जेब से 32 हजार रुपये निकाल लिए। धमकी दी कि एक माह के अंदर 20 लाख दे दो और मेरे स्कूल के बगल वाली जमीन की रजिस्ट्री कर दो, नहीं तो तुम्हारी गोली मारकर हत्या करवा देंगे। घटना के बाद से वह भयभीत हो गया।

प्रेम सिंह ने पुलिस को बताया कि दीपनारायण पूर्व विधायक व माफिया है। कोई भी उसके खिलाफ न तो प्राथमिकी दर्ज करवाता है, न ही गवाही देने के लिए तैयार होता है। पुलिस ने प्रेम सिंह की तहरीर पर दीपनारायण सिंह यादव, अनिल यादव उर्फ मामा और चार अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed