फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former councillor son commits suicide in Jhansi family accuses murder

UP: 'सबकुछ खत्म...जीना नहीं चाहता', आखिरी बार 11 मिनट तक इस शख्स से की बात; फिर पूर्व पार्षद के बेटे ने दी जान

Thu, 12 Jun 2025 04:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Jun 2025 04:22 PM IST
सार

झांसी के नैनागढ़ में रहने वाली पूर्व पार्षद के बेटे ने खुदकुशी कर ली। उसने अपने दोस्त से आखिरी बार 11 मिनट तक बात की। दोस्त के मनाने के बाद भी युवक नहीं माना और उसने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Former councillor son commits suicide in Jhansi family accuses murder
महेंद्र यादव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी के नैनागढ़ निवासी पूर्व पार्षद वंदना यादव के बड़े बेटे महेंद्र प्रताप (22) ने प्रेम संबंध में हताश होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार तड़के उसका शव बल्लमपुर में झांसी-भोपाल रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। परिजनों के आरोप को देखते हुए पुलिस ने शव का एक्सरे कराया। उसमें गोली मारकर हत्या की पुष्टि नहीं हुई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में हताश होकर महेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि उसकी हताशा किस वजह से थी, यह अभी साफ नहीं हुआ। वहीं, देर-शाम परिजनों ने पड़ोसी समेत महेंद्र के दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की आगे छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के तिवारी का हाता (नैनागढ़) निवासी वंदना यादव नगर निगम के वार्ड नंबर- 6 से पार्षद रह चुकीं। करीब 13 साल पहले उनके पति प्रदीप उर्फ बाबा की हत्या हो चुकी। वंदना का बेटा बड़ा बेटा महेंद्र यादव (22) रेलवे में ठेकेदारी करता था। 

मंगलवार रात महेंद्र बिना घर में बताए बाहर चला गया था। परिजन उसे तलाश रहे थे। तलाशने के दौरान बुधवार तड़के करीब चार बजे बल्लमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी स्कॉपियो कार खड़ी मिली। कुछ दूर रेल पटरी पर उसका शव पड़ा था। परिजनों की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची।

 

उधर, परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। महेंद्र के भाई तेज प्रताप, मां वंदना का आरोप है कि रंजिश के चलते पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या की और शव रेल पटरी में फेंक दिया। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने महेंद्र का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।

परिजनों ने थाने में किया हंगामा
महेंद्र के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाना जा पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि रजिंश के चलते पड़ोस में रहने वाले लोगों ने गोली मारकर हत्या की। हालांकि, थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

 

उधर, महेंद्र की मौत से घर में मातम पसरा है। मां वंदना एवं बहन अमीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों में महेंद्र बड़ा था। रेलवे में उसकी कई गाड़ियां लगी थीं। अभी उसकी शादी की बात चल रही थी। छोटा भाई तेजपाल दतिया से बीटेक कर रहा है जबकि बहन अमीषा की शादी हो चुकी।

11 मिनट तक दोस्त के मनाने के बाद भी नहीं मना महेंद्र
आत्मघाती कदम उठाने से पहले महेंद्र ने अपने एक दोस्त से बात की थी। पुलिस को उन दोनों के बीच की करीब 11 मिनट लंबी रिकॉडिंग मिली है। इसके मुताबिक, महेंद्र ने अब जीना नहीं चाहता कहते हुए ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी, लेकिन किस वजह से वह प्रेम संबंध में हताश हुआ, यह साफ नहीं हो सका। 

पुलिस के मुताबिक, महेंद्र ने आखिरी बार अपने दोस्त को फोन किया। पहली कॉल उसके दोस्त ने नहीं उठाई। दूसरी बार कॉल करने पर दोनों के बीच बातचीत हुई। महेंद्र के सुसाइड करने की बात कहने पर उसके दोस्त ने कहा कि मैं बड़ा बेवकूफ था, जो तुमसे दोस्ती की। अगर ऐसा ही करना था तो मुझसे दोस्ती नहीं करते। 

एक ट्रेन गुजरने पर महेंद्र ने कहा, अब दूसरी ट्रेन आने पर वह खुदकुशी कर लेगा। उसका दोस्त बार-बार उसकी लोकेशन पूछ रहा था। समझाते हुए कह रहा था कि झांसी स्टेशन आकर वह अपनी परेशानी बताए। उसे वह सुलझाने में मदद करेगा। बैठकर वह दोनों बात करेंगे। महेंद्र ने कहा, अब सब कुछ खत्म हो चुका है। वह जीना नहीं चाहता।

प्रारंभिक छानबीन में सुसाइड की बात सामने आई है। कॉल रिकॉडिंग भी पुलिस को मिली है। इसमें महेंद्र खुदकुशी की बात कह रहा है। प्रेम प्रसंग की वजह से खुदकुशी की बात सामने आई है। शव का एक्सरे कराया गया था, उसमें गोली नहीं पाई गई। मामले की आगे छानबीन की जा रही है।- लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ सदर

यह भी पढ़ें: यूपी का अमन शुक्ला हत्याकांड: रात में दोस्तों के साथ था अमन, सुबह मिली लाश; मोबाइल बंद कर गायब हुए तीनों साथी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed