फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former block chief Charan Singh Yadav arrested in fraud

फर्जीवाड़े में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरन सिंह यादव गिरफ्तार

Sun, 18 Jul 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Former block chief Charan Singh Yadav arrested in fraud
झांसी। कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले मोंठ ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरन सिंह यादव को शनिवार को बबीना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहले से दो जगह मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद उन्होंने बबीना में भी अपना नाम दर्ज कर लिया था। जांच में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद सदर तहसीलदार ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मोंठ से ब्लॉक प्रमुख रह चुके चरन सिंह यादव ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में बबीना से ब्लॉक प्रमुख बनने की तैयारी कर रखी थी। इसके लिए उन्होंने चुनाव से पहले बड़ौरा गांव में नाम दर्ज करा लिया था। एक शिकायत के बाद हुई जांच में मालूम चला था कि उनका नाम नगर निगम की मतदाता सूची 2017 की भाग संख्या 344 के क्रमांक 205 में एवं विकास खंड मोंठ की ग्राम पंचायत बुढ़ावली की मतदाता सूची 2021 की भाग संख्या 133 के क्रमांक 997 पर अंकित है। नगर निगम एवं ग्राम पंचायत में पहले से नाम दर्ज होने के बावजूद चरन सिंह ने बड़ौरा की मतदाता सूची में भी अपना नाम हेरफेर करके दर्ज करा लिया। इस मामले की शिकायत के बाद जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जांच कराई थी। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। सामने आया था कि चरण सिंह ने बीडीसी चुनाव के दौरान भरे गए शपथ पत्र में भी इसके बारे में कोई उल्लेख नहीं किया था। इस पर चरन सिंह के खिलाफ सदर तहसीलदार ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed