{"_id":"635f8c47bbd7561ca154008a","slug":"former-basic-education-minister-satish-chandra-dwivedi-commented-on-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : पूर्व मंत्री बोले- भारत मां को डायन कहने वाले आजम खां को पहले ही हो जानी चाहिए थी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : पूर्व मंत्री बोले- भारत मां को डायन कहने वाले आजम खां को पहले ही हो जानी चाहिए थी सजा
Mon, 31 Oct 2022 02:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और निकाय चुनाव के सह प्रभारी सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि आजम खां ने जिस-जिस तरह के बयान दिए हैं, उन्हें तो पहले ही सजा हो जानी चाहिए थी। कोर्ट का ये निर्णय आने वाले दिनों में लोकतंत्र को मजबूत करेगा। अब कोई भी अब गलत बयानबाजी करने का साहस नहीं करेगा। वरना जो दुर्गति आजम खां की हुई है, वो ही उसकी भी होगी।
विज्ञापन
झांसी में निकाय चुनाव की बैठक में शामिल होने आए पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आजम कभी भारत मां को डायन कहते हैं तो कभी प्रधानमंत्री, उनके परिवार और मुख्यमंत्री योगी पर गलत टिप्पणी करते हैं। योगी सिर्फ सीएम ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। देश में आदर्श आचार संहिता चुनाव में लागू होती है।
विज्ञापन
चुनाव मुद्दों पर लड़े जाते हैं। किसी व्यक्ति या संस्था पर अमर्यादित टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर भी उन्होंने तंज कसा। बोले कि आजादी के बाद कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले नेताओं चाहें वो जवाहर लाल नेहरू हों या फिर इंदिरा गांधी, इन्होंने देश को तोड़ने वाला काम किया। कांग्रेस ने हमेशा जात-धर्म की राजनीति की। अब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकल रहे हैं, बल्कि पहले के नेताओं की गलतियों का प्रायश्चित कर रहे हैं। पूर्व पीएम नेहरू के लचार निर्णय के कारण ही कश्मीर की समस्या बनी रही, जिसका समाधान आज प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कर रहे हैं।
विज्ञापन