फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forest Department under fire over construction of a gate, accused of building a boundary wall on land designated for a road.

Jhansi News: गेट बनाने पर घिरा वन विभाग, सड़क की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाने का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Forest Department under fire over construction of a gate, accused of building a boundary wall on land designated for a road.
वन विभाग द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने पर नगर&nbs
झांसी। डीएफओ आवास पर गेट बनाने पर शुक्रवार को वन विभाग घिर गया। स्थानीय पार्षद ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। सूचना पर पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। यहां भूमि की पैमाइश कराई गई। पार्षद का कहना है कि माप के बाद बाउंड्रीवाल के छह मीटर अंदर तक सरकारी सड़क होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास प्रभागीय वनाधिकारी का आवास बना हुआ है। बताया गया कि यहां करीब एक साल पहले बाउंड्रीवाल के निर्माण का काम हुआ था। इसके बाद गेट लगाने की जगह छूटी हुई थी। शुक्रवार को विभाग की ओर से गेट लगाने का काम शुरू हुआ। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद विकास खत्री को लगी तो वह पार्षद महेश गौतम समेत कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गेट निर्माण का काम रोकने के लिए कहा। जब श्रमिकों ने काम जारी रखा तो पार्षद ने फोन करके पुलिस बुला ली। साथ ही नगर निगम की टीम भी भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंच गई। सड़क से भूमि की माप की गई।
विज्ञापन

इस पर पार्षद ने कहा कि जांच के दौरान बाउंड्रीवाल के छह मीटर अंदर तक सरकारी मार्ग होने की पुष्टि हो गई है। इस कारण काम रुकवा दिया गया। उन्होंने कहा कि तीन दिन में बाउंड्रीवाल को नहीं हटाया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बाउंड्रीवाल के बनने के बाद से अंधा मोड़ होने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, इस मामले में वन विभाग के रेंजर विमलेश कुमार का कहना है कि दीवार बहुत पहले ही बन चुकी थी। शुक्रवार को गेट लगाने का काम चल रहा था। स्थानीय पार्षद आकर आपत्ति दर्ज कराने लगे। नगर निगम की टीम ने पैमाइश की है। रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों का करेंगे परीक्षण
डीएफओ आवास पर लग रहे गेट के मामले में पार्षद की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश की है। दस्तावेजों का परीक्षण करके देखा जाएगा कि यह सड़क नगर निगम की है या पीडब्ल्यूडी की। अगर सड़क पीडब्ल्यूडी की निकलती है, तो प्रकरण उनके पास भेज दिया जाएगा।
-राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed