{"_id":"5fd26ccd8ebc3e3eac38f60d","slug":"forest-department-find-field-after-that-doing-work-pipeline-jhansi-news-jhs1831675101","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग को मिलेगी जमीन, तब डल पाएगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग को मिलेगी जमीन, तब डल पाएगी पाइपलाइन
विज्ञापन
झांसी। बबीना मार्ग पर हंसारी से बिजौली के बीच सड़क चौड़ीकरण के साथ जलनिगम के पाइपलाइन डालने के काम पर वन विभाग ने रोड़ा डाल रखा है। सड़क के पास से ही जलनिगम को पाइपलाइन डालने के लिए तीन मीटर जमीन चाहिए है। वन विभाग का कहना है कि जब नगर निगम उनको उतनी ही जमीन दूसरी जगह देगा, तब ही वे उनको वह जगह देंगे। इससे सड़क चौड़ी करने और पाइपलाइन बिछाने का काम नहीं हो पा रहे हैं।
महायोजना के दूसरे चरण में माताटीला बांध से झांसी तक उच्च क्षमता की पाइपलाइनों से पानी लाया जाना है। इसमें बांध से 195 एमएलडी क्षमता (19.50 करोड़ लीटर) की पाइपलाइन से बबीना तक पानी लाया जाएगा। बबीना में बनने वाले नए जल शोधन संयंत्र से पानी को शुद्ध करने के बाद झांसी लाया जाएगा। माताटीला बांध पर एक इनटेक वेल, सीपी टैंक, माताटीला से बबीना तक 24.50 किलोमीटर तक कच्चे पानी के लिए 1,700 मिलीमीटर व्यास की पाइप लाइन डालने के साथ ही जल शोधित पानी के लिए बबीना से झांसी तक 27.50 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जानी है। इस्राइल की कंपनी तहल ने उक्त कार्यों में अधिकांश को शुरू कर दिया है।
वहीं, सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंसारी से बिजौली के बीच करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में सड़क किनारे वन विभाग की जमीन आ रही है। सड़क डालने का काम पीडब्लूडी विभाग कर रहा है। सड़क के पास से ही जलनिगम को पाइपलाइन डालने के लिए तीन मीटर जमीन चाहिए है। वन विभाग का कहना है कि जब नगर निगम उनको उतनी ही जमीन दूसरी जगह देगा, तब ही वे उनको वह जगह देंगे। इससे सड़क चौड़ी करने और पाइपलाइन बिछाने का काम नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में जलनिगम की अतिरिक्त इकाई के अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी ने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए जल्द जमीन मिल सके, इसके लिए नगर निगम को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का निदान हो जाएगा।