{"_id":"5dae0fb08ebc3e01463f53a9","slug":"foreign-students-see-poet-maithlisharan-gupt-haritage-jhansi-news-jhs1508675156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथिली एवं सियाराम की विरासत देख मुग्ध हुए विदेशी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथिली एवं सियाराम की विरासत देख मुग्ध हुए विदेशी छात्र
विज्ञापन
मैथिलीशरण गुप्त की विरासत से रूबरू होते छात्र।
- फोटो : REPORTERS
मैथिली एवं सियाराम की विरासत देख मुग्ध हुए विदेशी छात्र
झांसी। प्रख्यात कवि मैथिलीशरण गुप्त एवं सियाराम शरण गुप्त के साथ हिंदी की थाती देखने इंग्लैंड से सोलह छात्रों का दल यहां आया हुआ है। सोमवार को छात्र कवि मैथिलीशरण गुप्त एवं सियाराम शरण गुप्त के घर पहुंचे और उनसे जुड़ी चीजें देखी। कवि मैथिलीशरण गुप्त की हस्तलिखित पांडुलिपियों, स्मृति से जुड़ी तमाम वस्तुओं को देखकर मुग्ध रह गए। छात्रों ने विस्तार से कवियों के जीवन के बारे में भी जाना। शशिभूषण, रमाकांत वर्मा, रामप्रकाश व मोहित ने उनकी साहित्यिक कृतियों के बारे में छात्रों का बताया। छात्रों ने बताया कि विदेशों में भी साहित्य में रुचि रखने वालों के बीच दोनों कवि लोकप्रिय हैं। काफी सरल भाषा में लिखी होने के नाते वहां भी इनकी रचनाएं चाव के साथ पढ़ी जाती हैं। विदेशी छात्रों ने हिंदी में ही स्थानीय लोगों से संवाद किया। विदेशी छात्रों को हिंदी बोलता देख लोगों को काफी आश्चर्य भी हुआ। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, राजकिशोर, अनुज, देवेेंद्र सिंह, आशीष अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे। सोलह सदस्यीय टीम में नाफिसा, जैमिनी, कैरी, विलियम्स, सिमरन, टाम डोविन्सन, मोना फिलिप्स आदि मौजूद रहे।
प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा मंगलवार को भी विकास कार्यों का जायजा लेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक सुबह दस बजे वह बंगरा विकास खंड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वहां गोवंश आश्रय स्थल देखने जाएंगे। यहां से चिरकना गांव जाएंगे और वहां निर्माण कार्यो देखेंगे।