फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Foreign Guests will return soon on the land of Bundelkhand

बुंदेलखंड की धरती पर जल्द लौटेंगे विदेशी मेहमान

Fri, 22 Oct 2021 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Foreign Guests will return soon on the land of Bundelkhand
झांसी। बुंदेलखंड के दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए पंद्रह नवंबर के बाद दोबारा विदेशी मेहमानों के आने की उम्मीद है। अभी चार्टर्ड फ्लाइट्स से गोवा समेत देश के कई पर्यटन स्थलों पर विदेशी पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। शुरुआत में फ्री इंडीविजुअल टूरिस्ट ग्रुप (एक से पांच की संख्या में विदेशी) आएंगे। जबकि पचास से अधिक संख्या वाले बड़े समूह को आने में अभी एक साल का वक्त और लग सकता है। कोरोना काल के कारण पिछले दो साल से विदेशी पर्यटकों को आना बंद है।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा के अलावा झांसी, बरुआसागर, देवगढ़, चंदेरी के दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए पंद्रह जुलाई से पंद्रह सितंबर तक स्पेनिश और इटेलियन ग्रुप भारत आते थे। इसी तरह अक्तूबर से फरवरी तक अमेरिकन, ब्रिटिश, ताइवान, मैक्सिको, चाइना, जापान, कोरिया के ग्रुप आते थे। हर साल 20 हजार से 25 हजार विदेशी पर्यटक आते थे। यह ग्रुप पहले हवाई जहाज से नई दिल्ली आते थे और फिर आगरा घूमने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस से झांसी आते थे। इसके बाद रेलवे स्टेशन से उनको टूरिस्ट बसें दर्शनीय स्थलों पर तक ले जातीं थीं। मगर, कोरोना की आहट के साथ ही साल 2020 के शुरूआत से ही विदेशी पर्यटकों ने बुंदेलखंड में आना बंद कर दिया था। तब से बुंदेलखंड का टूरिस्ट उद्योग पूरी तरह ठप पड़ा है। विदेशी पर्यटकों ने 15 अक्तूबर के बाद से दोबारा भारत आना शुरू कर दिया है। टूर कंपनियों के मुताबिक बुंदेलखंड में 15 नवंबर के बाद एक से पांच की संख्या के छोटे समूहों में विदेशियों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एक हजार से अधिक लोगों को दोबारा मिल सकेगा काम
बुंदेलखंड के पर्यटन उद्योग को हर साल विदेशी पर्यटकों से 50 करोड़ से अधिक का कारोबार होता था। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, ट्रेवल्स, टूर ऑपरेटर व अन्य कारोबारी शामिल हैं। साथ ही इस काम में एजेंट, गाइड, ड्राइवर समेत एक हजार लोग जुड़े थे। कोरोना काल में इनमें अधिकांश का रोजगार छीन गया। कंपनियों ने कह दिया कि दोबारा काम शुरू होने पर ही उनको बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन से सुगम होगा बस का सफर
झांसी से खजुराहो की दूरी 180 किलोमीटर है। विदेशी पर्यटकों को यह दूरी बस से तय करनी पड़ती है। अभी तक इस मार्ग की सड़क छोटी होने के कारण सफर तय करने में पांच से छह घंटे लग जाते थे, लेकिन अब यह मार्ग फोरलेन हो गया है। इससे सफर तीन से चार घंटे में ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed