फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Food was contaminated due to being kept in dirty utensils 1000 people fell ill

Jhansi News: गंदे बर्तनों में रखने से दूषित हो गया था खाना...बीमार हुए थे 1000 लोग

Fri, 10 Nov 2023 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Food was contaminated due to being kept in dirty utensils 1000 people fell ill
झांसी। पूंछ के बरोदा गांव में तेरहवीं का खाना खाने से 1000 लोगों के बीमार होने के मामले में जो जांच रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक या तो खाना गंदे बर्तन में बनाया गया या परोसा गया। इसी से भोजन दूषित हुआ और लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

बरोदा निवासी पूर्व प्रधान लाखन सिंह राजपूत के पिता भगवानदास का निधन होने के बाद 27 अक्तूबर को त्रयोदशी संस्कार हुआ था। तेरहवीं का खाना खाकर एक हजार लोग बीमार पड़ गए थे। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पूड़ी-सब्जी आदि का सैंपल लिया था। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के स्टूल की भी जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पानी की भी जांच कराई। सभी जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित समिति ने देखी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी। सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट में खाना बनाने या फिर भंडारण में गड़बड़ी की बात सामने आई है। इसी वजह से खाना दूषित हुआ और फिर लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई।
विज्ञापन



स्ट्रेन पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश भेजा जाएगा सैंपल
विशेषज्ञों के मुताबिक ई-कोलाई बैक्टीरिया सामान्य रूप से शरीर में रहता है। मगर इसके कई स्ट्रेन यानी रूप होते हैं। डायरियाजेनिक ई-कोलाई बैक्टीरिया उल्टी-दस्त आदि का कारण बनता है। चूंकि, बैक्टीरिया के स्ट्रेन की जांच मेडिकल कॉलेज में नहीं होती है। ऐसे में पानी आदि का सैंपल जांच के लिए हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेरहवीं का खाकर बीमार पड़े मरीजों की जांच पूरी हो गई है। समिति की अपनी रिपोर्ट सीएमओ के पास भेज दी है। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed