फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Food department team raided Chirgaon's Dhaba, served notice to the operator

Jhansi News: खाद्य विभाग की टीम ने चिरगांव के ढाबे पर मारा छापा, संचालक को थमाया नोटिस

Wed, 30 Jul 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Food department team raided Chirgaon's Dhaba, served notice to the operator
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने झांसी-कानपुर मार्ग पर चिरगांव में एक ढाबे पर छापा मारा। यहां किचन में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं मिली। साथ ही टीम ने यहां से पनीर, बेसन और शोरबे के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।


त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य पवन कुमार चौधरी ने बताया कि चिरगांव स्थित मिश्रा ढाबे का निरीक्षण किया गया। किचन में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए। खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद फूड सेफ्टी मोबाइल वैन के जरिये मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में प्र्रचार-प्रसार करते हुए खाद्य कारोबारियों और 300 लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया कि पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के उपयोग से पहले एक्सपायरी तिथि जरूर देखें। खुले में और देर से रखे खाद्य पदार्थों को न खाएं। बताया कि सभी खाद्य व्यवसायी द्वारा खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके बिना व्यवसाय करने पर छह माह का कारावास और पांच लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इस दौरान सत्यम भारती, सुनील कुमार, झंकार सिंह, सैनिक सिंह, ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed