फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fog crisis

इस सीजन का सबसे ठंडा दिन, कोहरा भी घना

Thu, 08 Dec 2016 12:30 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 08 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
fog crisis
ठंड - फोटो : amar ujala
झांसी। इस साल अब तक का सबसे ठंडा दिन बुधवार को रहा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसके साथ ही दोपहर साढ़े बारह बजे तक महानगर में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आगे भी ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



एक दिसंबर से कोहरा पड़ने की शुरूआत हो गई थी। इसके बाद तीन दिसंबर तक हल्का कोहरा पड़ता रहा। रविवार से कोहरा बिल्कुल गायब हो गया था लेकिन बुधवार की सुबह सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर तक पूरा शहर कोहरे की चादर से पटा रहा। सुबह आठ बजे तक सड़कों पर दस मीटर की दूरी के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि, दस बजते-बजते कोहरा काफी छट गया। अपराह्न साढ़े बारह बजे हल्की धूप निकल आई। धुंध के साथ-साथ हल्की सर्द हवाओं ने न्यूनतम तापमान को मंगलवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस और गिरा दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की धूप निकलने के पूर्व विजीबिलिटी (दृश्यता) 20 प्रतिशत से भी कम रही। हालांकि, दोपहर बाद यह 78 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बुधवार इस साल अब तक का सबसे अधिक कोहरा पड़ने वाला दिन रहा। आगे तापमान में और गिरावट आने से गलन बढ़ेगी। वहीं, कोहरा में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed