फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Focus on children's holistic development at the mega PTM

Jhansi News: मेगा पीटीएम में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहा जोर

Sat, 17 Oct 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Focus on children's holistic development at the mega PTM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर/बंगरा/गरौठा/लुहारी/ककरबई/चिरगांव/खिलारा/टोड़ीफतेहपुर। शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में शासन के निर्देशानुसार मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक प्रगति और सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना था। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
मऊरानीपुर के प्राथमिक विद्यालय खरकसानी में प्रधानाध्यापिका निखत जहां की अध्यक्षता में बैठक हुई। बीईओ शंकर दयाल नामदेव ने समग्र प्रगति प्रपत्र वितरित किए। बंगरा के कंपोजिट विद्यालय पलरा में 185 छात्रों के सापेक्ष 102 अभिभावक उपस्थित रहे। गरौठा के प्राथमिक विद्यालय खड़ौरा में ग्राम प्रधान मनोज यादव और एसएमसी अध्यक्ष बनमाली मिश्रा ने अध्यक्षता की। प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार गौतम ने ''आज की उपस्थिति, कल की प्रगति'' थीम पर प्रकाश डाला। लुहारी के कंपोजिट विद्यालय संतपुरा में प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। ककरबई के प्राथमिक विद्यालय खरका में खंड शिक्षा अधिकारी बामौर मनोज कुमार लक्ष्यकार की अध्यक्षता में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चिरगांव के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल छिरौना में 73 अभिभावक और 229 बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन


बच्चों के विकास पर चर्चा
बैठकों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार पर विशेष चर्चा हुई। अभिभावकों को बच्चों के बहुआयामी विकास दर्शाने वाले हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। इन रिपोर्ट कार्डों में किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद, व्यवहार और रचनात्मक कौशल की प्रगति भी शामिल थी। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और घर पर पढ़ाई का माहौल देने की अपील की। कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहयोग देने और उपचारात्मक शिक्षण पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं की जानकारी
अभिभावकों को डीबीटी योजना के तहत बच्चों की यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और स्कूल बैग खरीदने के लिए धनराशि के उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह राशि अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है या जल्द ही भेजी जाएगी। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे बच्चों की अपार आईडी, ई-कवच एप, सड़क सुरक्षा, महिला मिशन शक्ति और संचारी रोगों से बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया गया। टोड़ीफतेहपुर में प्रधानाध्यापक भगवतचरण वैद्य ने ''आज की उपस्थिति, कल की प्रगति'' थीम पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed