फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Flood of devotees gathered at Pitambara Peeth on the last day of the year

Jhansi News: साल के अंतिम दिन पीतांबरा पीठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Wed, 01 Jan 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Flood of devotees gathered at Pitambara Peeth on the last day of the year
दतिया। श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पर साल के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को तकरीबन 30 हजार भक्तगणों ने पीतांबरा माई और वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन किए। बुधवार को साल के पहले दिन और भी अधिक श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने संभावना है। इसके लिए पीठ परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीशनल एसपी सुनील शिवहरे ने बताया श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए प्लान तैयार किया है। ट्रैफिक प्रभारी नईम खान ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र पुरानी कलेक्ट्रेट, राजघाट तिराहा, उनाव रोड बमबम महादेव एवं राजगढ़ चौराहे से चारपहिया वाहनों को प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सिविल लाइन क्षेत्र से आने वालों के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड पर, राजघाट कॉलोनी से आने वालों के लिए पुराने केंद्रीय विद्यालय एवं उनाव रोड बमबम महादेव से आने वाले लोगों के लिए कृषि उपज मंडी में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मां बगुलामुखी के दर्शन किए
केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मंगलवार को पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। वर्ष के अंतिम दिन उन्होंने मां बगुलामुखी के दर्शन का लाभ लिया और प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि साल 2024 माता के आशीर्वाद से अच्छा गुजरा। आगे भी माता की कृपा बनी रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विश्वगुरू बनने, ज्ञान विज्ञान के साथ आध्यात्म से विकसित राष्ट्र बनाने और देश को विश्व की पहली अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पूरा करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed