Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress sounds the election bugle from Jhansi

Jhansi News: झांसी से कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

Thu, 19 Nov 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Congress sounds the election bugle from Jhansi
झांसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ''''मोना'''' अब हर मंडल, हर जिले और प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए ऊर्जा भरेंगी। इसकी शुरुआत उन्होंने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की क्रांतिधरा झांसी से बुधवार को की। लक्ष्मी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में झांसी, जालौन और ललितपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में चोरी के वोटों से बनी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सतर्क रहकर मतदाता सूची की निगरानी करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में झूठ और बेईमानी का बोलबाला है। लोग परेशान हैं। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी नए जुड़े और सूची से हटाए गए मतदाताओं के नामों की जांच करने की अपील की।
विज्ञापन


मंच पर अव्यवस्था, पूर्व शहर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
सम्मेलन में मंच पर 15 से 20 पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन 40 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए। कुर्सियां कम पड़ने पर कुछ लोग गद्दों पर बैठ गए। बाद में अतिरिक्त कुर्सियां मंगानी पड़ीं। इसी दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज खान मंच पर पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष से नाराजगी जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मंच पर बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट के लिए आस्था का इस्तेमाल कर रही सरकार : गौतम
पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश सरकार पर आस्था के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आस्था का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। प्रदेश में महिला अपराध, लैंगिक उत्पीड़न और बेरोजगारी बढ़ रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने मीडिया से कहा कि भाजपा आस्था और राजनीति को साथ लेकर चल रही है, जबकि कांग्रेस का सिद्धांत सभी को अपने धर्म को मानने की स्वतंत्रता देना है। किसी पर कोई दबाव नहीं होना चाहिए।

अलग-अलग बुलाकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
सम्मेलन के बाद आराधना मिश्रा और राजेंद्र पाल गौतम ने झांसी, जालौन और ललितपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बातचीत की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की स्थिति और जनता तक पार्टी की बात पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और बेहतर चुनावी रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे, झांसी जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ललितपुर जिलाध्यक्ष दयाराम रजक, जालौन जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर और उरई शहर अध्यक्ष रामकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed