फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   five thousand vehicle fitness test

पांच हजार वाहनों की जांची जाएगी फिटनेस

Mon, 03 Feb 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
five thousand vehicle fitness test
झांसी। जिले में अब तक एक बार भी वाहन की फिटनेस जांच नहीं कराने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन चालकों की सूची तैयार कर ली है। इन्हें नोटिस भेजकर फिटनेस जांच के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद भी फिटनेस नहीं कराने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर लाखों वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें से पांच हजार वाहन ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने अब तक एक बार भी वाहन की फिटनेस जांच नहीं कराई है। जबकि नियमों के मुताबिक वाहन की पांच साल में एक बार फिटनेस जांच कराना आवश्यक होता है। शासन ने बीते दिनों वाहनों की फिटनेस को लेकर निर्देश दिए थे। जिसके बाद परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों ने वाहनों को चिन्हित करने के बाद नोटिस भेजने की तैयारी की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक समय से फिटनेस नहीं कराते हैं। इसके चलते हादसे बढ़ते हैं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चालकों को फिटनेस जांच कराने के लिए चेताया जाएगा। फिटनेस जांच नहीं कराने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed