फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five thousand rupees were found in a sofa at the house of a close associate of the former MLA.

Jhansi News: पूर्व विधायक के करीबी के घर में सोफे से मिले पांच हजार रुपये

Fri, 26 Dec 2025 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees were found in a sofa at the house of a close associate of the former MLA.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पूर्व विधायक दीपनारायण यादव के करीबी अनिल यादव उर्फ मामा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिया। पुलिस उसे उसके पैतृक गांव अखाड़ापुरा ले गई। यहां आरोपी के घर से पुलिस ने लूटी गई रकम में से पांच हजार रुपये बरामद कर लिया। इसके बाद उसे जेल में दाखिल कर दिया। अभी तक इस मामले में पुलिस 15 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे मोंठ पुलिस जिला कारागार में अनिल यादव को कस्टडी में लेने पहुंची। अनिल के अधिवक्ता मनीष यादव की मौजूदगी में पहले अनिल का मेडिकल कराया गया। इसके बाद मोंठ पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर उसे अखाड़ापुरा गांव पहुंची। यहां उससे घटना स्थल के बारे में पुलिस ने पूछा। इसके बाद अनिल को लेकर उसके घर पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच हजार रुपये घर के अंदर रखे सोफे से बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यह पैसा उसमें छिपाकर रखा गया था। पुलिस उसे लेकर शाम करीब पांच बजे कोर्ट पहुंची। शाम छह बजे से पहले उसे जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन

डकैती व रंगदारी मामले में मोंठ पुलिस ने पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह एवं अनिल यादव उर्फ मामा समेत अन्य के खिलाफ डकैती डालकर 32 हजार रुपये लूटने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। पूर्व विधायक दीपनारायण भी कुछ दिनों पहले आत्मसमर्पण कर चुके। आरोपियों के आत्मसमर्पण करने के बाद लूट की रकम बरामद करने के लिए पुलिस ने रिमांड मांगी थी। पुलिस पूर्व विधायक के अकाउंटेंट अशोक गोस्वामी से दस हजार रुपये की बरामदगी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed