फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five thief capture to railway sampati buy and sell

रेल संपत्ति चुराने व खरीदने वाले पांच पकड़े

Tue, 21 Jul 2020 04:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Five thief capture to railway sampati buy and sell
आरपीएफ द्वारा पकड़े गए लोहा चोर। - फोटो : REPORTERS
झांसी। आरपीएफ ने रेलवे यार्ड से पटरियों के टुकड़े चोरी करके ले जा रहे तीन चोरों को पकड़ लिया। चोरों ने बताया कि पूर्व में भी लोहा चोरी कर बेच चुके हैं। चोरों की निशानदेही पर लोहा खरीदने वाले दो कबाड़ियों को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को रेलवे यार्ड से पटरी के टुकड़े चोरी करके ले जा रहे तीन चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बबीना के बड़ा तालाब मुहल्ला निवासी सुनील वाल्मीकि, रेलवे कॉलोनी आउट हाउस निवासी राजू वर्मा व प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी आसिफ खान बताए। पूछताछ में पता चला कि उक्त चोर पूर्व में भी रेलवे संपत्ति की चोरी कर चुके हैं। पुराना लोहा उन्होंने सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी देशराज अहिरवार व तालपुरा एवट मार्केट निवासी मोहम्मद शकील को बेचा था। चोरों की निशानदेही पर उक्त दोनों को भी पकड़ लिया गया। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर पांचों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, आरक्षी राकेश कुमार मीणा, धर्म सिंह मीना, बीसी अनुरागी, अतुल कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed