फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five shopkeepers named for uprooting CCTV cameras

Jhansi News: सीसीटीवी कैमरे उखाड़ने के आरोप में पांच दुकानदार नामजद

Thu, 10 Sep 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Five shopkeepers named for uprooting CCTV cameras
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गुसाईंपुरा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मंदिर सीमित के अध्यक्ष दीपक बट्टा ने बुधवार को तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि मंदिर की सुरक्षा के लिए चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
आसपास के दुकानदारों ने इन कैमरों को तोड़ दिया। उनके विरोध करने पर दतिया गेट बाहर निवासी शहजाद मंसूरी समेत उसका पुत्र आदिल एवं आबिद एवं सदर बाजार निवासी नीतू चौधरी, गोसाईपुरा निवासी अजीम खान उनके साथ गाली गलौज करते हुए धमकाने लगे। उनकी शिकायत पर प्रशासनिक टीम भी जांच के लिए पहुंची थी, उनके साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की थी। दीपक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल अंजन कुमार सिंह के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


0000
आधी रात को गुपचुप तरीके से दुकानों में लगाई गई सील
जेडीए की ओर से पिछले माह यहां दुकानों के निर्माण को अवैध बताते हुए सील लगा दिया गया था। यह सील भी कुछ दिनों बाद दुकानदारों ने ही तोड़ दी थी लेकिन, इनके खिलाफ जेडीए ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद से करीब पंद्रह-बीस दिनों से यह सील टूटी हुई थी लेकिन, अचानक से बुधवार आधी रात के बाद दुकानों के बाहर फिर से जेडीए की सील लगा दी गई। आसपास के लोगों का कहना है कि दुकानदारों ने ही यह सील लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed