फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five out of six BJP candidates got more than fifty percent votes in Jhansi- Lalitpur

झांसी- ललितपुर में भाजपा के छह में से पांच प्रत्याशियों को मिले पचास फीसदी से ज्यादा वोट

Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Five out of six BJP candidates got more than fifty percent votes in Jhansi- Lalitpur
झांसी। झांसी और ललितपुर की छह में से पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिला है। सबसे ज्यादा झांसी सदर सीट से भाजपा के रवि शर्मा को 58.65 प्रतिशत मत मिले हैं।
विज्ञापन

मंडल में झांसी-ललितपुर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराया है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाईं। आंकड़ों को देखें तो दोनों ही जिलों में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता ने दिल खोकर मतदान किया है। झांसी नगर में भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा को 58.65 फीसदी मत मिले। जबकि, सपा के सीताराम कुशवाहा को 28.45 प्रतिशत, बसपा के कैलाश साहू को 7.06, कांग्रेस के राहुल रिछारिया को 3.5 प्रतिशत वोटों से संतोष करना पड़ा। मऊरानीपुर में भाजपा-अपना दल-एस गठबंधन की प्रत्याशी रश्मि आर्य को 51.83 फीसदी, सपा के तिलक चंद्र अहिरवार को 30.68, बसपा के रोहित रतन को 11.78 और कांग्रेस के भगवान दास कोरी को 1.2 प्रतिशत तो बबीना में भाजपा के राजीव सिंह पारीछा को 50.44, सपा के यशपाल यादव को 31.46, बसपा के दशरथ सिंह राजपूत को 13.02 और कांग्रेस के चंद्रशेखर तिवारी को 0.99 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। गरौठा में भाजपा प्रत्याशी जवाहर राजपूत को 48.34 प्रतिशत, सपा के दीप नारायण यादव को 34.07, बसपा के वीर सिंह गुर्जर को 12.43 और कांग्रेस की नेहा निरंजन को 1.4 फीसदी वोट मिले। ललितपुर की दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने एक-एक लाख से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है। ललितपुर सदर में भाजपा के रामरतन कुशवाहा को 52.99, सपा रमेश कुशवाहा को 20.59, बसपा के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को 20.81 और कांग्रेस के बलवंत सिंह राजपूत को 1.18 फीसदी और महरौनी में भाजपा के मनोहर लाल पंथ को 54.86, सपा के रामविलास रजक को 17.33, बसपा से किरण खटीक को 22.07 और कांग्रेस से बृजलाल खबरी को 1.29 प्रतिशत वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed