{"_id":"5faaf0c28ebc3e9c0724bc4a","slug":"five-mlc-election-jhansi-news-jhs180827124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और प्रत्याशियों ने एमएलसी के लिए किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और प्रत्याशियों ने एमएलसी के लिए किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। दो प्रस्तावक के समय पर न आने के कारण सपा के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव का नामांकन नहीं हो सका। वह 11 नवंबर को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा भी बुधवार को सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे। जिले में अब तक सात प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है।
मंगलवार को नामांकन को लेकर सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अधिकांश प्रत्याशी अपने लाव लश्कर के साथ नजर आए। कमिश्नरी कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा के समक्ष बुंदेलखंड क्रांति दल की डॉ. शबनम, बांदा के रमेश चंद्र दुबे, प्रयागराज के पंकज, चित्रकूट के चंद्रलोक सिंह, रघुनाथ दुबे ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन आरपी मिश्रा मौजूद रहे।
इधर, सपा के प्रधान कार्यालय में सभा हुई। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, श्याम सुंदर सिंह यादव आदि प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि निश्चित रूप से सपा का प्रत्याशी ही विजयी होंगे। इस अवसर पर सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव, आर पी निरंजन, अजय सूद, तिलक चंद्र अहिरवार, राहुल सक्सेना, फेरन लाल अहिरवार, केके सिंह यादव, महावीर शरण भार्गव, भगवत नारायण राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा बुधवार को नामांकन करेंगे। परिषद के विनोद शर्मा ने बताया कि इसके लिए परिषद की बैठक खालसा इंटर कालेज में हुई। इधर बुंदेलखंड क्रांति दल के प्रत्याशी डॉ. शबनम सोनी के नामांकन से पहले सभा हुई। इसमें समर्थकों ने जय जय बुंदेलखंड के नारे लगाये। वक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड के लोग राज्य निर्माण के पक्ष में है। सभा अवसर पर नीतू चौहान, शरद प्रताप सिंह, अरुण सिंह सोलंकी, अरविंद सिसौदिया, नईम मंसूरी, केंद्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।