{"_id":"683dfb1123b0cdf221001d4b","slug":"five-groups-of-drone-sisters-selected-just-waiting-for-the-drone-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-569048-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पांच समूह का ड्रोन दीदियों के लिए चयन, सिर्फ ड्रोन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पांच समूह का ड्रोन दीदियों के लिए चयन, सिर्फ ड्रोन का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पांच समूह की महिलाओं का ड्रोन दीदियों के लिए चयन किया जा चुका है। ये महिलाएं इफको से मिलने वाले ड्रोन का उपयोग आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए करेंगी। बुकिंग लेकर वह अपनी आय को बढ़ा सकेंगी। इन दीदियों को सिर्फ ड्रोन के मिलने का इंतजार है। इफको की ओर से मिलने वाले ड्रोन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
समूह कि महिलाओं को सशक्त बनाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्हें इफको की ओर से ड्रोन दिए जाने की योजना है। अभी इफको समूह कि महिलाओं को दो ड्रोन दे चुका है। दूसरी ओर पांच और समूह का चयन ड्रोन के लिए कर लिया गया है। जल्द ही इफको की ओर से उन्हें ड्रोन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त स्वत: रोजगार बीआर आंबेड ने बताया कि ड्रोन मिलने के बाद महिलाएं इसका उपयोग आधुनिक खेती में कर सकेंगी। इसके माध्यम से फसलों में नैनो डीएपी और कीटनाशक का छिड़काव कर सकेंगी। इसके लिए उन्हेंं प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद महिलाएं 100 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों से चार्ज लेंगी।
विज्ञापन
दुरुपयोग पर ड्रोन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू
एक महिला ने ड्रोन का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। इफको को ज्ञात हुआ कि उक्त ड्रोन का उपयोग उसका पति खेती में उपयोग न करके किराना का सामान ढोने में कर रहा है। जानकारी होने पर एनआरएलएम ने उक्त ड्रोन को वापस लेने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।