फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five days three dead 14 positive to corona

कोरोना से पांच दिनों में तीसरी मौत, 14 नए पॉजिटिव

Sun, 28 Jun 2020 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Five days three dead 14 positive to corona
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। कोरोना वायरस से झांसी में पिछले पांच दिनों में तीसरी मौत हुई है। सराफा बाजार निवासी वृद्धा ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब इसके अलावा 14 नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। अब झांसी में संक्रमितों की संख्या 148 पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के हर जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हों मगर मौतों पर काफी हद तक अंकुश लगा है। मगर झांसी में न तो कोरोना वायरस के मामले थम रहे हैं और न ही मौतें रुक रही हैं। हालात ये हो गए हैं कि लगातार दूसरे दिन झांसी में एक और मौत हो गई। सराफा बाजार निवासी 75 वर्षीय वृद्धा ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब झांसी में कोरोना से मौत का आंकड़ा 15 पहुंच गया है। वहीं, लक्ष्मणगंज के 59 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। वह बीएचईएल में कार्यरत हैं। रॉयल सिटी निवासी पार्षद के पिता की ट्रू नेट के बाद अब आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। इसके अलावा बाहर अंदर ओरछा गेट में दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 42 वर्षीय पति चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में काउंटर पर ड्यूटी देने वाला अंदर ओरछा गेट निवासी 26 वर्षीय कर्मचारी और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के प्रथम तल पर ड्यूटी करने वाला 40 वर्षीय वार्ड ब्वाय भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गुदरी बाजार में दो केस सामने आए हैं, इसमें 22 वर्षीय युवक और 50 साल का व्यक्ति शामिल है। बाहर सैंयर गेट में 60 वर्षीय के वृद्ध, कोतवाली क्षेत्र के 11 साल का बालक, घास मंडी की 65 साल की वृद्धा भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। बाहर ओरछा गेट में वृद्ध और कमल सिंह कॉलोनी में युवक कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed