{"_id":"620bf62c567d3720cb739deb","slug":"five-cases-of-cash-seized-in-the-election-handed-over-to-income-tax-jhansi-news-jhs215048226","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर को सौंपे गए चुनाव में पकड़ी गई नकदी के पांच मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर को सौंपे गए चुनाव में पकड़ी गई नकदी के पांच मामले
विज्ञापन
झांसी। चुनावी सीजन में पुलिस जनपद की चारों विधानसभा से कुल 1.08 करोड़ रुपये सीज कर चुकी। इनमें दस लाख रुपये से अधिक के पांच मामलों की जांच के लिए आयकर विभाग के पास भेजा गया है। इनमें बैंक से दस लाख रुपये की नकदी निकालने के तीन मामले भी शामिल हैं। इस मामले की जांच आयकर विभाग ने शुरू कर दी है।
8 जनवरी को चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस पचास हजार से अधिक नकदी ले जाने वालों की जांच-पड़ताल में जुटी है। पकड़े जाने वालों को नकदी संबंधी कागजात दिखाने पड़ते हैं। अभी तक उड़नदस्ता ने पूरे जनपद में डेढ़ सौ से अधिक लोगों से नकदी जब्त की है। इनमें 10 लाख से अधिक के पांच मामले शामिल हैं। जनपद में सबसे अधिक 18 लाख की रकम पकड़ी गई। 18 जनवरी को एरच एवं ककरबई बार्डर पर पुलिस ने खुद को पशु व्यवसायी बताने वाले वाहन सवारों से 18 लाख रुपये बरामद किए। इसी तरह 22 जनवरी को मऊरानीपुर तिराहे पर पुलिस ने महाराष्ट्र के व्यवसायी से 18 लाख रुपये बरामद किए। इसी तरह बैंकों से दस लाख रुपए से अधिक नकदी निकासी पर भी प्रवर्तन दल की निगाह है। प्रवर्तन दल को दस लाख रुपये से अधिक रकम निकालने के तीन संदिग्ध मामले मिले हैं। प्रभारी अधिकारी एडीएम संजय पांडेय के मुताबिक यह सभी पांचों मामले आयकर विभाग के हवाले कर दिए गए हैं। उसकी रिपोर्ट के बाद ही यह रकम जारी होगी। एडीएम के मुताबिक अभी तक बबीना से 38,72,070, मऊरानीपुर विधानसभा से 6,23,200, गरौठा 25,00,400 जबकि झांसी सदर से 28,50,790 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
87,500 रुपये ही अब तक किए गए रिलीज
झांसी पुलिस ने उड़नदस्ते के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए जनपद से कुल 1.08 करोड़ रुपये जब्त किए लेकिन अपनी रकम वापसी के लिए अभी लोग सामने नहीं आ रहे हैं। मोटी रकम जब्त होने के बाद सिर्फ 87,500 रुपये पर ही रिलीज किया गया है। एडीएम का कहना है कि इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनी हुई है। तथ्यों की पड़ताल के बाद नकदी लौटा दी जाती है।