फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First wife and children were brutally beaten and then hanged to death.

पहले पत्नी और बच्चों को बेरहमी से पीटा फिर फांसी लगाकर दे दी जान

Tue, 25 Jan 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
First wife and children were brutally beaten and then hanged to death.
झांसी। बरुआसागर कस्बे के बाजार मुहल्ले में मानसिक रूप से परेशान चल रहे व्यक्ति ने पहले पत्नी और बच्चों को बेरहमी से पीटा और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की मार से बचने के लिए बच्चों ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। जबकि, पत्नी ने छत से कूदकर जान बचाई। इसी दरम्यान युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बरुआसागर थाना इलाके के बाजार मुहल्ला निवासी पंकज सोनी (43) पेशे से इलेक्ट्रिीशियन थे। पिछले दो - तीन साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। रविवार दोपहर उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, परंतु परिजनों ने उन्हें बचा लिया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत ठीक होने पर मेडिकल से वापस घर भेज दिया गया तथा चिकित्सकों ने मनोचिकित्सक परामर्श लेने की सलाह दी। रविवार रात पंकज ने घर में मौजूद पत्नी नीतू सोनी, बेटी कनिका (11) और बेटे कृष्णा (8) के साथ मारपीट शुरू कर दी। पंकज ने तीनों को बेरहमी से पीटा। बेटे कृष्णा का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। पिटाई से बचने के लिए बेटा-बेटी ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया, जबकि पत्नी छत से कूदकर घर से बाहर आई। शोरगुल सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, इससे कोई भीतर नहीं जा सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से मकान का दरवाजा खुलवाया। अंदर पंकज की लाश फंदे पर झूलती हुई मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दो साल पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
झांसी। पंकज ने दो साल पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन तब उन्हें बचा लिया गया था। इसके बाद दोपहर में भी उसने फांसी लगाई थी, लेकिन ऐन वक्त पर परिजनों के पहुंचने पर वो बच गया था। लेकिन, रात में उसने मौका देखकर खुद को मौत के हवाले कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed