फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   first botenical garden make in bundelkhand

बुंदेलखंड में बनेगा पहला प्राकृतिक वर्टिकल गार्डन

Sun, 31 Mar 2019 01:22 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
first botenical garden make in bundelkhand
tree palant - फोटो : demo
नगर निगम दो करोड़ की लागत से सीपरी बाजार को आकर्षक बनाने में जुट गया है। बुंदेलखंड में पहला वर्टिकल गार्डन सीपरी बाजार में बनाया जाएगा, जिसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है। नए डिजाइन के आधार पर फ्लाईओवर के पिलरों पर सुंदर पेंटिंग, रैंप के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए छोटा कॉरिडोर तैयार होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2014 से सीपरी बाजार ओवरब्रिज का काम चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। कई सालों से अधर में लटके काम और जाम से जनजीवन प्रभावित हुआ तथा सीपरी बाजार की ओर जाने से लोग कतराने लगे। चार साल बाद नगर निगम ने सीपरी बाजार में पुरानी रौनक लौटाने के साथ ही उसे और आकर्षक बनाने के लिए कदम उठाया है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि उन्होंने आर्किटेक्ट से नया डिजाइन तैयार कराया है। उसी के अनुरूप कार्य कराने के लिए इंजीनियरों को निर्देशित किया है। उनका प्रयास है कि जो लोग सीपरी जाने से कतराते थे वह निर्माण पूरा होने के बाद वहां की सुंदरता को देखने पहुंचे।
विज्ञापन

डिजाइन के आधार पर पिलरों पर वर्टिकल गार्डन, पेंटिंग, ओवरब्रिज के नीचे आकर्षक लाइटें, पिलरों के बीच में गार्डन, फाउंटेन, पार्किंग, वाटर एटीएम, पुलिस बूथ, पिंक टॉयलेट, फुटपाथ के अलावा फ्लाईओवर के दोनों छोर पर शौचालय सहित अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 पिलरों पर दिखेंगी विविध आकृतियां
फ्लाईओवर में 36 पिलर हैं, इनमें से चार पर वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा। जबकि, अन्य पर आकर्षक पेंटिंग की जाएगी। पेंटिंग में बुंदेली परंपरा, संस्कृति आदि की झलकियां नजर आएंगी, जो सीपरी बाजार की रौनक बढ़ाएगी। साथ ही सभी पिलरों के चारों ओर घास रोपी जाएगी। नगर निगम इनमें से चार पिलरों पर वर्टिकल गार्डन बनाएगा, जो कि प्राकृतिक होगा। इसके लिए पिलरों का चयन कर लिया गया है। गार्डन को ड्रिप इरीगेशन के जरिये सींचा जाएगा। इसके लिए टंकियों की व्यवस्था होगी। इंजीनियरों का दावा है कि बुंदेलखंड का यह पहला वर्टिकल गार्डन होगा।

तीन पार्किंग और वाटर एटीएम बनेंगे
फ्लाईओवर के नीचे पांच स्थानों पर पार्किंग होगी। दो स्थानों पर टैक्सी के लिए, जबकि तीन स्थानों पर चार पहिया और दोपहिया को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। पुलिस वाहनों के लिए एक अतिरिक्त पार्किंग बनाई जाएगी। राहगीरों के लिए ठंडा व शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए तीन स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए मॉडर्न पुलिस बूथ बनाया जाएगा। इसके अलावा चार जगह गार्डन, पौधों के लिए गमले लगाए जाएंगे।

आकर्षक होगा फुटपाथ और कॉरिडोर
फ्लाईओवर के नीचे रंगीन एपेक्स बिछाए जाएंगे तथा जगह-जगह राहगीरों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त दो कॉरीडोर बनाए जाएंगे, जिसे मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके चारों ओर रैंप की व्यवस्था होगी, जिस पर बैठकर आनंद लिया जा सकेगा।


अतिक्रमण से मिलेगा निजात
सीपरी बाजार में पुल के नीचे कई ठेले वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। कई बार नगर निगम ने उन्हें वहां से हटाया पर कुछ दिन बाद दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया। महापौर ने बताया कि इस प्रकार से निर्माण कराया जा रहा, ताकि, अपने आप ही अतिक्रमण हट जाए। उसके बाद भी कोई करने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed