फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire on the car rider, narrowly saved

कार सवार पर झोंके फायर, बाल-बाल बचा

Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire on the car rider, narrowly saved
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक कार सवार पर फायरिंग कर दी। घटना में कार सवार बाल-बाल बच गया। पुलिस देर रात तक मामले की पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन

अंबावाय निवासी भीमराव अहिरवार (40) मंगलवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम आरी जा रहा था। वह कार से अकेला ही था। इसी दरम्यान ग्वालियर रोड पर पीतमपुरा के पास एक बाइक से दो लोग आए। दोनों मुंह पर गमछा बांधे हुए थे। उन्होंने बाइक को कार के आगे निकाला और पीछे बैठे सवार ने दो फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि गोलियां गाड़ी के आगे वाले शीशेे के कोने पर लगीं। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक मामले की पड़ताल की जाती रही। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed