{"_id":"60d20d368ebc3e2ee70ea670","slug":"fire-in-ac-coach-of-train-going-from-visakhapatnam-to-hazrat-nizamuddin-passengers-saved-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Tue, 22 Jun 2021 09:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:47 PM IST
सार
जानकारी पर पहुंचे रेलवे स्टाफ ने देखा कि कोच के एसी पैनल में आग लग रही थी। आनन-फानन में ट्रेन को रोक कर कोच खाली कराया गया। अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग बुझाते लोग, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन संख्या 02851 के एसी कोच में मंगलवार को आग लग गई। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने आग को बुझाया। यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 02851 झांसी से ग्वालियर के लिए जा रही थी। इस दौरान कोटरा स्टेशन के नजदीक एसी कोच बी 2 में सवार यात्रियों ने कोच से धुआं निकलता देखा। इससे कोच में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे स्टाफ को दी।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे रेलवे स्टाफ ने देखा कि कोच के एसी पैनल में आग लग रही थी। आनन-फानन में ट्रेन को रोक कर कोच खाली कराया गया। अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद ट्रेन करीब 45 मिनट डबरा स्टेशन पर खड़ी रही। बताया जाता है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन