फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire broke out in two shops including beer shop

Jhansi News: बियर शॉप समेत दो दुकानों में लगी आग

Wed, 10 Jul 2024 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two shops including beer shop
बीयर की दुकान में लगी आग।  - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बबीना। मंगलवार तड़के स्टेशन रोड स्थित बियर शॉप समेत दो दुकान भीषण आग की चपेट में आ गई। आग से दोनों दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की वजह मालूम नहीं चल सकी।



स्टेशन रोड पर बियर शॉप और बैग की दुकान में मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, नाकाम रहे। पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग से बैग की दुकान में रखे लाखों के बैग सहित अन्य सामान जल गया। बियर की दुकान में सीसीटीवी कैमरे, टीवी, डीवीआर, फ्रिज और बियर की पेटियां जलकर नष्ट हो गईं। थाना प्रभारी अरुण तिवारी के मुताबिक आग लगने की वजह मालूम नहीं चल सकी। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed